l19/DESK : झारखंड में भारत आदिवासी पार्टी धीरे धीरे संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ रहा है। बीते दिनों झारखंड केंद्रीय कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और महिला प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आज रांची जिला कमिटी का गठन किया गया, जहां सर्वसम्मति से कांके निवासी सुरेन्द्र लिंडा को रांची जिला का अध्यक्ष बनाया गया है।आज हुए रांची स्थितकरम टोली धूमकुड़िया सभगार में यह कार्यक्रम रखा आयोजित किया गया था।
बता दें बीते दिनों रामगढ़ जिलें में भी जिला कमिटी का गठन किया गया था। ज्ञात हो कि उतर भारत के राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र जैसे आदिवासी बहुल राज्यों में 6 महीने पहले इस पार्टी का गठन किया गया था। भारत आदिवासी पार्टी के वर्तमान में एक सांसद और तीन विधायक हैं। यह पार्टी मूल रूप से आदिवासी जन मुद्दों और जल जंगल जमीन की पार्टी है जो भारत के आदिवासियों के लिए काआम करती है।