L19 DESK : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और डुमरी के पूर्व विधायक स्व. जगरनाथ महतो की आज दूसरी पुण्यतिथि है. वहीं, दूसरे पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. जगरनाथ महतो को याद करते हुए सोशल मीडिया में लिखा “झारखंड के जन-जन तथा झारखंडी अस्मिता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान आंदोलनकारी दादा स्व. टाइगर जगरनाथ महतो जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. स्व. टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहें!”
झारखण्ड के जन-जन तथा झारखण्डी अस्मिता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान आंदोलनकारी दादा स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
स्व टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहें! pic.twitter.com/iPQjnPfLya
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2025