L19/Ranchi : रांची में चार अक्टूबर से सात अक्टूबर तक चले 18वें पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में संताल परगना की टीम चैंपियन बनी । जामताड़ा के साइबर डीएसपी मजरुल होदा के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया । विजेता ट्राफी लेकर दुमका पहुंची टीम ने विजेता ट्राफी और पारितोषिक को डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को सुपुर्द किया । डीआईजी ने इसके लिए टीम को बधाई दी । उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के लिए यह वहुत ही गर्व की बात है । मीट के दौरान फोरेंसिक साइंस मेडिको लीगल क्राइम इन्वेस्टिगेशन, ला एंड रुल, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी, कंप्यूटर अवेयरनेस, डाग स्क्वायड सहित कुल 10 स्पर्धाओं में टीम ने हिस्सा लिया। संताल परगना की टीम को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया । इसके आधार पर राज्य स्तरीय टीम का चयन होगा जो राष्ट्रीय पुलिस मीट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी ।
