L19 DESK : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आयी कमी । बीते 24 घंटे में राज्य में 5 नये मरीज मिले हैं। खुशी कि यह है कि इस दौरान 19 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 11 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गयी है। वहीं राजधानी रांची में एक्टिव केस 7 हो गया है।
पूरे देश और इन राज्यों कुल एक्टिव केस
बोकारो में कोरोना के 1, देवघर में 6, धनबाद में 4, पूर्वी सिंहभूम में 50, गिरिडीह में 10, हजारीबाग में 2, खूंटी में 3, लोहरदगा में 1, रामगढ़ में 2 और रांची में 7 सक्रिय मरीज हैं। देशभर में कोरोना के संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 21406 है। 5961 अधिकतर मरीज केरल में हैं । ओडिशा में 3412, महाराष्ट्र में 1567, हरियाणा में 668, दिल्ली में 624, राजस्थान में 844, तमिलनाडु में 869 और छत्तीसगढ़ में 687 संक्रमित मरीज हैं।