L19/DESK: रांची में होली के मौके पर शहर में हुड़दंग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची में बाईक दस्ता बनाया गया है। रंग के त्योहार में शांति में किसी भी तरह का बाधा न पैदा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। जो भी लोग त्योहार में उपद्रव फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके साथ सख्ती से निबटा जायेगा।
शहर के 8 थाना क्षेत्र में तैनात होगा बाईक स्क्वैड
मिली जानकारी के मुताबिक 40 बाईक पर 80 पुलिस पदाधिकारी और जवान रांची शहर के 8 थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगे सीटी एसपी राजकुमार मेहता ने इसे कड़े निर्देशों के साथ आदेश दिया। मौके पर सीसीआर डीएसपी राम सामद, इंस्पेक्टर बिमल किंडो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
मिलावटी मिठाइयों पर नजर
मिलावटी मिठाइयों की बिक्री होली में बाजार में दिख रही है| मिठाइयों की बिक्री भी शुरू हो गयी है | जिसे लेकर भी रांची जिला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी है।मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक अभियान होली तक जारी रहेगा। एसडीओ रांची, सदर के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने 20, 21 और 22 मार्च 2024 को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टूरेंट और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ तीन दिनों में विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टूरेंट आदि में 168 फूड सैंपल की जांच की और 11 दुकानों को नोटिस दिया |