RANCHI : इजराइल और ईरान में जंग छिड़ी हुई है. जिसका प्रभाव झारखंड में भी पड़ा है. दरअसल ईरान द्वारा जवाबी हमले में इजराइल सहित बहरीन, यूएई, और इराक स्थित अमेरिकी ठिकानों पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए हैं. संभावित खतरे को देखते हुए यूएई के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले आदेश तक के लिए विमानों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो थर्मल आरओबी मामला: अधूरी प्रक्रिया को पूरा कर जल्दी किया जाएगा उद्घाटन, लोकसभा में उठायेंगे मामला-सीपी चौधरी
दुबई में झारखंड के कई लोग फंसे हुए हैं. विभिन्न प्रयोजनों से झारखंड से दुबई गए हुए लोग, एयरपोर्ट के बंद हो जाने के कारण वहां फंस गए हैं. ये सभी लोग होटलों के कमरे में दुबके हुए हैं. इधर झारखंड में इन सभी के परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
निजी कंपनी का कॉर्पोरेट टूर
जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग कॉर्पोरेट टूर पर गए हुए हैं. झारखंड के विभिन्न जगहों से ये सभी लोग एक निजी कंपनी के कॉर्पोरेट टूर में दुबई गए हुए हैं. इनमें कुछ लोग अपने परिवार के साथ भी गए हुए हैं. ये सभी रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और चतरा से हैं.
सरकार से गुहार
दुबई में फंसे हुए लोगों ने भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है. उन्हें उम्मीद है कि सरकार हमें यहां से सुरक्षित निकालेगी.
इसे भी पढ़ें : देवघर में ढहा भाजपा का गढ़! निशिकांत के ‘बड़बोले बयान’ और रवि राउत की जमीनी पकड़ ने बदला पूरा खेल
