L19/Ranchi : नयी दिल्ली राजधानी ट्रेन में शुक्रवार को यात्रियों ने बदबूदार खाने को लेकर शिकायत की है। उस दौरान एक यात्री ने बताया कि यात्रियों को जो शाकाहारी भोजन दिया गया जिसमे से बदबू आ रही है। जिसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद पैंट्रीकार कर्मियों से भी की गयी। किसी एक यात्री ने भी खाना नहीं खाया। आपको बता दे कि लिंक रैक के विलंब से चलने की वजह से रांची-नयी दिल्ली राजधानी ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया गया था। ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय शाम 6.25 बजे की जगह शुक्रवार की सुबह 6.25 बजे रांची से रवाना हुई।
यात्रियों का कहना था कि लोगों को बासी भोजन परोसा गया था। जिस कारण भोजन से बदबू आ रही थी। आनंद विहार-हटिया ट्रेन शुक्रवार को 18 घंटे देर से रांची पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन का रांची पहुंचने का समय गुरुवार की शाम 4.50 बजे है, जबकि ट्रेन शुक्रवार की सुबह 11.24 बजे रांची पहुंची। वहीं, ट्रेन के विलंब होने के कारण रेलवे ने ट्रेन को री-शिड्यूल कर दिया। ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2.35 बजे के स्थान पर रात 8.35 बजे हटिया से रवाना हुई। चक्रधरपुर डिविजन में विकास कार्यों को लेकर ट्रेन संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 30 दिसंबर, 06, 13 व 20 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू पैसेंजर 31 दिसंबर, 07, 14 व 21 जनवरी को रद्द रहेगी।
