Vijay Thakur
GODDA : मेहरमा थाना की पुलिस को एक सफलता मिली है. थाना प्रभारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 06/03/26 को आवेदिका सुहागिनी बेसरा उम्र करीब 20 वर्ष पति बेरनेट मरांडी सा० थाना मेहरमा जिला गोड्डा ने थाना आकर लिखित आवेदन दिया था. जिसमें उल्लेख किया गया है कि पारिवारिक विवाद में उसके देवर अगस्टीन मरांडी ने उसके उपर जान मारने की नियत से देशी कट्टा तान दिया था. मामले को लेकर मेहरमा थाना ने कांड सं0-32/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतू एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल के द्वारा अभियुक्त अगस्टीन मरांडी को गिरफ्तार किया गया एवं उसकी निशानदेही के आधार पर एक अवैध देशी पिस्तौल को बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें : महिला दिवस विशेष : पलामू की यह तस्वीर बताती है – जब नारी नेतृत्व करती है, तो व्यवस्था भी संवेदनशील होती है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम : अगस्टीन मरांडी उम्र 19 वर्ष पिता सोरेन मराडी उर्फ सुरेन्द्र मरांडी सा०+थाना मेहरमा जिला गोड्डा
बरामद समान: एक देशी पिस्तौल
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम :
- पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना
- पु०अ०नि० मनोज कुमार निराला, मेहरमा थाना
- पु०अ०नि० ब्रह्मा सिंह, मेहरमा थाना
- स०अ०नि० मनोज कुमार रंजन, मेहरमा थाना
- मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे
इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ छह अपराधियों ने दो दिन तक किया सामुहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
