L19 DESK : प्रकृतिक पर्व सरहुल (Sarhul) के पावन अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ (Deepak Birua) के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है. मंत्री के घर बीते कल यानी 1 अप्रैल, 2025 को दो राजकुमारों ने जन्म लिया है. मंत्री दीपक बिरुआ की पत्नी ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया है. घर में नन्हे मेहमानों की किलकारी से मंत्री और उनके परिवार में खुशी का माहौल है.
