
L19 DESK : नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया। इसी के साथ ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
उन्होंने पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह जीत हासिल की। 25 साल के चोपड़ा ने पहला प्रयास फाउल रहने के बाद दूसरे में आज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसके बाद उन्होंने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था।
