Arafat
PAKUR : कांग्रेस पार्टी से लंबे अरसे से जुड़े युवा कार्यकर्ता नसीम आलम को यूथ कांग्रेस का पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की मौजूदगी में शनिवार को पार्टी कार्यालय में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई. यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिलाल शेख ने नसीम आलम को लिखित रूप से जिम्मेदारी सौंपी. जिसमें नसीम आलम को यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के साथ ही जरुरी दिशा-निर्देश भी दिया. पंद्रह दिनों के अंदर संगठन विस्तार करने को कहा गया. इसके साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें : सीसीएल की HBA योजना में बदलाव, अब कर्मियों को घर खरीदने या बनाने के लिए 30 लाख तक का लोन
प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस खास मौके पर मौजूद यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलाल शेख सहित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, देबू विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी. इस दौरान नसीम आलम ने तनवीर आलम का खास तौर पर आभार जताया. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की बात कही.
