GODDA : झारखंड में 48 नगर निकायों में आज मतदान हो रहा है. 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत में अध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों का चुनाव मतदाताओं द्वारा किया जा रहा है. गौरतलब है कि इन चुनावों में इवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसको लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसा है.
इसे भी पढ़ें : लोकतंत्र के महापर्व पर पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने किया मतदान, वोट की ताकत समझने की अपील
लालू की तरह हेमंत
झारखंड सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम के दौर में बैलेट पेपर से चुनाव कराना, राज्य को विकास की दौड़ में पीछे ले जाने वाला कदम है. सांसद ने हेमंत सोरेन के इस फैसले को लालू यादव के लालटेन युग की तरह बताया साथ ही हेमंत सोरेन की तुलना लालू प्रसाद यादव से की.
बैलेट पेपर से चुनावी प्रक्रिया धीमी
उन्होंने कहा कि जिस तरह लालू यादव के दौर में बिहार में लालटेन युग था. ठीक उसी तरह हेमंत सोरेन के राज में चुनाव आयोग के माध्यम से ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराना, डिजिटल युग के दौर में झारखंड को पीछे ले जाने वाला कदम है. बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर चुनाव की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.
इसे भी पढ़ें : सियासी गलियारे में ‘हाथी’ पर घमासान: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बयान पर भड़के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो
सोमवार को निशिकांत दुबे अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. भाजपा के उम्मीदवारों की जीत के प्रति आश्वस्त हो कर उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित सारे प्रत्याशी जीत रहे हैं.
