Arafat
PAKUR : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के चार आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पोचाथोल गांव का है. नाबालिग के साथ आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया था. नाबालिग के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इसकी जानकारी शनिवार को एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर दी.
इसे भी पढ़ें : ऐश पौंड संकट के कारण बोकारो थर्मल की 500 मेगावाट की यूनिट फिर ठप, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली संकट की आहट
उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की 17 फरवरी को पोचाथोल गांव स्थित दुकान सामान खरीदने गई थी. दुकान से सामान लेने के दौरान गांव के चार युवक व दो अन्य युवक ने अलग-अलग स्थानों एवं हाइवा वाहन पर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया. नाबालिग के साथ लगातार दो-तीन दिन तक दुष्कर्म किया. नाबालिग के आवेदन पर छह मार्च को थाना में केस दर्ज कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने छापेमारी टीम गठित किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पोचाथोल गांव के दशरथ किस्कू, महेशपुर थाना क्षेत्र के चिरगांव के हाईवा खलासी सकल टुडू, महेशपुर थाना क्षेत्र के ही गायबथान निवासी हाईवा चालक प्रधान मरांडी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हाइवा वाहन संख्या जेएच 16 एच 0651 को भी जब्त कर लिया है.

आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म
पकड़े गए तीनों अभियुक्तों ने नाबालिग बच्ची के साथ किए गए इस जघन्य अपराध को स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इस मामले में धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें : किस्त नहीं जमा कर पाने व गाड़ी वापस छीन लेने की वजह ने एक युवक की ले ली जान
छापेमारी के दौरान ये पदाधिकारी थे शामिल
छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राहुल गुप्ता, पुअनि परमहंस प्रसाद, सअनि मंगल किस्कू, सअनि सुभजीत कुमार, सअनि अयोध्या राम, सअनि प्रदीप कुमार, सअनि सुनील रजक के अलावा अन्य मौजूद थे.
