RANCHI : होली से पहले राजधानी रांची में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह पूरा खेल शहर के हिनू इलाके में एक रिहायशी मकान के भीतर चोरी-छिपे चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में तैयार अवैध शराब बरामद की.
इसे भी पढ़ें : होली को लेकर गोड्डा शहर में सदर एसडीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से घर के भीतर ही शराब बनाने और उसकी पैकिंग का काम कर रहे थे. छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में तैयार शराब की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क, रैपर और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तैयार की गई अवैध शराब को शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें : राज्य के ओबीसी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, नियम शिथिल करने की कवायद शुरू
