BOKARO : बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन को प्रारम्भ करने और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को स्थापित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से झारखंड सचिवालय में मुलाकात की. कुमार अमित ने मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर राज्य सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में विशेष पहल करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : बोकारो में 08 से 15 मार्च तक भव्य महिला महोत्सव का होगा आयोजन, उपायुक्त ने विभागों को सौंपा दायित्व

इसके अलावा बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी बात कुमार अमित ने अविनाश कुमार से कही. बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने में मुख्य सचिव के रूप में सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण सार्थक पहल करने हेतु अविनाश कुमार को कुमार अमित ने मोमेंटो दे कर व शॉल ओढ़ाकर बोकारो वासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया.
कुमार अमित ने अविनाश कुमार से कहा कि उनके मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने से बोकारो वासी गौरवान्वित और यहां के विकास के प्रति आशान्वित हैं. 100 करोड़ की लागत से तैयार हुए बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ होने का बोकारो के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा इसी प्रकार बोकारो में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना से यहां के विकास को गति और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने इन विषयों को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : महागामा में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, बैंक ऑफ इंडिया शाखा में फायरिंग से मचा हड़कंप
