
L19 DESK : तीन राज्यों में 20 सितंबर को कुड़मी समाज के लोग एक साथ रेल रोको आंदोलन करने वाले है। कुड़मी समाज के नेता अजीत प्रसाद महतो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की इस बार का आंदोलन तीन राज्य में एक साथ होगा। इस बार बंगाल, झारखंड व ओडिशा में एक साथ रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। उधर तृणमूल कांग्रेस के पुरुलिया जिला अध्यक्ष सौमेन बेलथरिया ने साफ कह दिया है कि आम जनता को परेशानी में डालकर यह आंदोलन किया जाएगा।
इसलिए तृणमूल कांग्रेस इस आंदोलन का समर्थन नहीं करेगा। इस पर अजीत महतो ने कहा कि आंदोलन का तृणमूल कांग्रेस समर्थन करेगा या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आम जनता को परेशानी होगी इसीलिए संगठन की ओर से पहले ही जनता से माफी मांग ली गई है। बता दे कि 20 सितंबर का रेल रोको आंदोलन राज्य के मनोहरपुर, नीमडीह, गोमो व मुरी, बंगाल के कुस्तौर व खेमाशुली और ओडिशा के बारीपदा व रायरंगपुर स्टेशन पर होगा।
इससे पूर्व कुड़मी समाज ने 20 सितंबर, 2022 व पांच अप्रैल, 2023 को पांच दिवसीय रेल रोको आंदोलन किया था। कुड़मी समाज की मांग केंद्र सरकार से उन्हें आदिवासी में शामिल करने को लकेर मांग कर रहे है। ये लोग OBC यानी कि अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आते हैं। इस समुदाय के कुछ लोग झारखंड के साथ ही ओडिशा और बंगाल में भी रहते हैं। इनकी मांग है कि इन्हें OBC नहीं, बल्कि अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए।
