L19 Ranchi : श्री श्री काली पूजा समिति बजरंग क्लब का उद्घाटन समाजसेवी अशोक कुमार प्रसाद ने किया। बता दे की श्री काली पूजा समिति बजरंग क्लब पिछले 11 वर्ष से काली पूजा बना रहे हैं। इस वर्ष बजरंग क्लब केदारनाथ मंदिर का प्रारूप बनाए हैं और पंडाल की चौड़ाई 30 फीट ऊंचाई 40 फिट है साथ ही परिसर में विद्युत सज्जा रंगीन फव्वारे और आकर्षक तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं यहां श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल के अंदर मां काली की भव्य मूर्ति के दर्शन होंगे।बता दें कि कोकर में श्री श्री काली पूजा समिति बजरंग क्लब के बैनर तले हर वर्ष मां काली की पूजा का भव्य आयोजन होता है। दीपावली के अवसर पर श्रद्धालु भारी संख्या में पंडाल पहुंचते हैं। इस वर्ष भी समिति ने काली पूजा के भव्य आयोजन के लिए जोरदार तैयारियां की हैं।
