रांची : राजधानी रांची अब जल्द जाम मुक्त होने वाला है। रांची के निर्माणाधीन प्रमुख फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। अंतिम चरण में बचे हुए कुछ काम बाद में पूरे किए जाएंगे। इससे पहले फ्लाईओवर शुरू कर दिया जाएगा। कांटाटोली फ्लाईओवर पर 30 सितंबर से यातायात शुरू करने की तैयारी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फ्लाईओवर के दो रैंप बाद में बनाये जाएंगे, एक रैंप खादगढ़ा बस स्टैंड के पास और दूसरा लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास।
बहुबाजार से शांतिनगर और कोकर तक फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसमें सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स स्थापित किए जा चुके हैं।सड़क को अंतिम रूप देने के लिए बिटुमिन और मास्टिक अस्फाल्ट लेयर का काम अंतिम चरण में है।
“ये सुविधाएं भी मिलेंगी” फ्लाईओवर पर 125 बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं, जबकि नीचे एलईडी बल्ब भी स्थापित किए जा रहे हैं। शांतिनगर, कोकर के पास माइनर ब्रिज का चौड़ीकरण भी 30 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से रांची में जाम की समस्या कम होगी और यातायात सुगम होगा।
दुर्गा पूजा से पहले शुरू हो रहा है कांटाटोली फ्लाईओवर, राँची होगा जाम मुक्त
Leave a comment
Leave a comment