
L19/DESK : राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप मैच में झारखंड का विजय अभियान लगातार जारी है। झारखंड में पश्चिम बंगाल को 6-1 से हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
ज्ञात हो कि 18 से 28 मई के बीच उड़ीसा के राउरकेला स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में झारखंड की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने पश्चिम बंगाल को 6-1 से पराजित किया था।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश को 18-0 जीरो की बड़े अंतर से हाराने वाली झारखंड की टीम पश्चिम बंगाल के खिलाफ भी अपने दमदार खेल से विजय हुई। इस खेल में फगुवा हारो ने 2 गोल दागे, वही विक्रम सोरेन, निकोलस टोपनो, जोलेन टोपनो और अंकित एक्का ने एक-एक गोल किया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार कप्तान रोहित को दिया गया।
