L19 DESK : झारखंड की बेटी, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को आज अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें यह अवार्ड हॉकी में अच्छे प्रदर्शन की वजह से मिला है. सलीमा को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हाथों मिला.
आपको बता दें कि इसकी घोषणा खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी को कर दिया था. पुरस्कार विजेताओं को आज यानी 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हुआ.
झारखंड की बेटी, सलीमा टेटे समेत कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा. वहीं, भारत सरकार ने मनु भाकर, डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है.