RANCHI : बाबूलाल मरांडी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने क्रिसमस के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से संदेश साझा करते हुए लिखा -“प्रेम, शांति और करुणा का पर्व क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु यीशु के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे.”
इसे भी पढ़ें : “शर्म करो जाहिलों… पूरा विश्व देख रहा है” – धर्मांधता पर झारखंड के पूर्व मंत्री का तीखा हमला
प्रेम, शांति और करुणा का पर्व क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु यीशु के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 25, 2025
बाबूलाल मरांडी के इस संदेश को सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बताया जा रहा है. क्रिसमस के अवसर पर उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं और बड़ी संख्या में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
