Arafat
PAKUR : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक आयोजित की गई. बैठक में समितियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति 30, अनुसूचित जाति 4 लाभुकों के आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य एवं आरोग्य के लिए पौष्टिक आहार और आर्थिक सहायता प्रदान करना है.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ का कालिदासपुर बना कोयला माफियाओं का पनाहगाह
इस योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाती है सहायता राशि
व्यस्क लाभुक को तीन से पांच हजार रुपये, अव्यस्क लाभुक को 1,500 से 2500 रुपये, कैंसर पीड़ित लाभुक को 25 हजार रुपए, कैंसर पीड़ित को 15 हजार रुपये तक दिया जाता है. इसके लिए लाभार्थियों को आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा.
