BOKARO: बोकारो में हाथियों ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है. बोकारो के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू में हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला, जबकि दो अन्य घायल हैं.

ग्रामीणों के अनुसार हाथियों ने बुधवार की शाम 7:00 बजे गांव में धावा बोला था. ग्रामीणों ने उस वक्त हाथियों को भगा दिया था, लेकिन गुरुवार को तड़के 3:00 बजे हाथियों ने फिर से गांव में उत्पात मचाते हुए, एक ही करमाली परिवार के तीन सदस्यों दो महिलाओं और एक पुरुष को पटक कर कुचल दिया. जिससे उन सभी की मौत मौके पर ही हो गई. मृतकों की पहचान गंगा करमाली, कमली देवी और भगिया देवी के रूप में की गई है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका जारी है.
अचानक हुए इस हमले से पूरा गांव डरा-सहमा हुआ है, तीन लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
इसे भी पढ़ें : हाथियों के आतंक पर गोमिया विधायक व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लिया संज्ञान
बीते 25 जनवरी को गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती दरहाबेड़ा में हाथियों के कुचलने से करमचंद सोरेन की मौत हो गई थी. जिस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए वन विभाग को हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया था.
