
L19/Giridih : जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोनाटांड़ में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में पति के द्वारा अपने ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दिया है। बता दे कि हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मोनाटांड़ में सोमवार की देर रात मंगली देवी उम्र 37 वर्ष को उसके पति रामलाल मुर्मू ने हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। बेटी सुकुरमुनि मुर्मू ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच हमेशा विवाद होते रहता था। सोमवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना सोमवार रात की है। लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की शाम को मिली। सूचना के बाद बुधवार की सुबह हरलाडीह ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मंडरो मुखिया प्रमिला हेम्ब्रम, सहायक अवर निरीक्षक सिमोन केरकेट्टा, ब्रजकिशोर टुडू आदि पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति को ढूंढ रही है
