
L19 DESK : गुमला जिला एक मजदूर की अंडमान निकोबार में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। परिवार के लोग गरीबी के कारण मृतक के शव को अंडमान निकोबार से शव लाने में असमर्थ हैं। परिवार के सदस्यों ने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से मजदूर के शव को गुमला लाने की गुहार लगायी है। जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत गुड़ाम दांचुटोली के मजदूर 32 वर्षीय कृष्णा साहू की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पहाड़ गांव में हो गयी है। कृष्णा साहू का शव संदिग्ध अवस्था में अमरुद पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मृतक की बहन प्रीति देवी ने अपने भाई के शव को अपने घर मंगवाने की मांग की है। मृतक कृष्णा पिछले तीन वर्षों से अंडमान निकोबार में मजदूरी का काम कर रहा था। तीन दिनों से वह कंपनी में काम करने नहीं गया था। कृष्णा साहू एमके कंपनी में काम करता था।
