Ritika
RANCHI : गैंगस्टर राहुल सिंह ने झारखंड के हजारीबाग में हुई मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर प्रेस रिलीज जारी कर गहरा गुस्सा और आक्रोश व्यक्त किया है. राहुल सिंह ने कहा कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ जो दरिंदगी हुई है, वह इंसानियत के मुंह पर तमाचा है अगर मुझे दरिंदो के बारे में पता चला तो उसे बीच चौराहे में गोली मार कर लटका दूंगा.
इसे भी पढ़ें : झारखण्ड में निर्भया जैसी घटना, हजारीबाग में घटी घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित

एक बहन सुरक्षित घर नहीं पहुंच पाई
राहुल सिंह ने कहा कि एक मासूम बच्ची, जिसने अभी दुनिया को ठीक से समझना भी शुरू नहीं किया था, उसके साथ इतनी बर्बरता की गई कि सुनकर ही दिल दहल जाता है. बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले और उसके दांत तक तोड़ दिए गए, साथ ही उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया गया था. जिससे इस घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. सबसे ज्यादा दुख की बात यह है कि यह घटना तब घटी जब वह बच्ची रामनवमी के मंगला जुलूस से लौट रही थी. राहुल सिंह ने कहा कि जिस हजारीबाग में लोग गर्व से अंतरराष्ट्रीय रामनवमी मनाने की बात करते हैं और हजारों लोग आस्था के साथ सड़कों पर निकलते हैं, उसी शहर में एक बहन सुरक्षित घर तक नहीं पहुंच पाई.

लड़कियों को हथियार रखने का सुझाव
राहुल सिंह ने लड़कियों और महिलाओं को संबोधित करते हुए लिखा कि न तो पुलिस-प्रशासन तुम लोगों की सुरक्षा कर पाएगी और न ही राजनीतिक दल के नेता-मंत्री. इसलिए सभी बहनों से मेरी विनती है कि खुद पर निर्भर बानो, और उठाओ हथियार अपनी सुरक्षा के लिए. संपर्क करो मुझे, सभी बहनों को गिफ्ट के तौर पर एक-एक पिस्टल देंगे अपनी सुरक्षा के लिए. इस मासूम सी बच्ची के साथ जिसने भी दरिंदगी की है अगर किसी की नजर में ये लोग हैं तो वो सीधा मुझसे सम्पर्क करें, मैं उन दरिंदों को बीच चौराहे में गोली मार कर लटका दूंगा, ताकि कोई और ये दरिंदगी करने की हिम्मत न कर सके.
इसे भी पढ़ें : झारखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, आदित्य साहू की टीम में गीता कोड़ा और नीलकंठ मुंडा को अहम जिम्मेदारी मिली
