KODERMA : कोडरमा की राजनीति में सक्रिय शालिनी गुप्ता गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुईं. लोकाई मैदान में हुए कार्यक्रम में झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने झामुमो का दामन थामा. उनके नेतृत्व में सैकड़ों लोग JMM में शामिल हुए.
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इस अवसर पर मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 75 फीसदी स्थानीयों को उनका अधिकार देना ही होगा- हेमन्त सोरेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. विशेष कर मंइयां योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी.
मुख्यमंत्री ने राज्य को विकसित बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत विदेशी निवेश का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पार्टी में लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है इसलिए लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बोकारो के बड़कीपुन्नू में हाथियों के उत्पात में 3 की मौत और 2 घायल
