L19 DESK : रांची अरगोड़ा चौक के पास फ्लाइओवर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने योजना तैयार करने को कहा है। फ्लाइओवर के लिए सर्वे किया जा चुका हैं। चौक के पहले से फ्लाइओवर बनेगा, जो डिबडीह पुल के पहले उतरेगा। वहीं, यह फ्लाइओवर कटहल मोड़ रोड की ओर चापुटोली तक जायेगा। अरगोड़ा चौक से चापुटोली तक सर्वे किया गया है। यहां पर सड़क चौड़ीकरण की भी योजना है। ऐसे में इसके लिए जमीन मुहाया करवानी है। चूंकि, यहां पर ज्यादा जमीन नहीं मिलेगी, ऐसे में इस मार्ग के लिए फ्लाइओवर ही एक विकल्प है। इसी के मद्देनजर चापुटोली तक फ्लाइओवर बनाया जायेगा, जो टू लेन का होगा। इंजीनियरों का कहना है कि फ्लाइओवर बनने से नीचे और ऊपर टू लेन रास्ता होने से यातायात सुगम हो जायेगा।