L19 DESK : काली पूजा को लेकर डोरंडा बाजार में 12 से 14 नवंबर तक चारपहिया व तीनपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नामकुम और एजी मोड़ की ओर से डोरंडा बाजार की ओर आने व जानेवाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। हिनू से नामकुम जानेवाले वाहन एजी मोड़, मेकन चौक (विवेकानंद चौक), आंबेडकर चौक, कमांडेंट आवास से छप्पन सेट होते हुए निकलेंगे। वहीं, नामकुम से हिनू चौक की ओर जानेवाले वाहन भी इसी रूट का इस्तेमाल करेंगे।
