RANCHI : सारंडा के जंगल में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी है. रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने की सूचना है. झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. साथ ही इस मुठभेड़ में घायल हुए कोबरा बटालियन के हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट कमांडेंट को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो थर्मल आरओबी मामला: अधूरी प्रक्रिया को पूरा कर जल्दी किया जाएगा उद्घाटन, लोकसभा में उठायेंगे मामला-सीपी चौधरी

उन्होंने बताया कि पहले से चल रहे ऑपरेशन के तहत यह अभियान भी चल रहा है. रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे एक आईईडी ब्लास्ट हुआ है. जिसमें एक अफसर घायल हुआ है. मुठभेड़ शुरू होने के बाद कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, साथ ही एक जवान भी घायल हुआ है. हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं एवं इलाजरत हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है. फिलहाल नक्सलियों का शव बरामद नहीं हो पाया है.
कैसे घटी घटना
सारंडा के जंगल में कोबरा सहित अन्य बलों के जवान रविवार की सुबह एक सूचना पर कांबिंग पर निकले थे. इसी बीच मरांगपोंगा इलाके में जमीन के नीचे लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हो गया. जिसमें एक सहायक कमांडेंट घायल हो गए. विस्फोट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल को पेट में गोली लगी. हालांकि ये दोनों खतरे से बाहर हैं और इन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें : कोयला राजधानी में फिर गरजा ‘सिंह मेंशन’! बगावत के दम पर मेयर बने संजीव सिंह
