RANCHI : झारखंड पर्यटन विकास निगम, जेटीडीसी के खातों से अवैध निकासी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई शुरू की है. मामला जेटीडीसी के खातों से 10 करोड़ 40 लाख रुपए की अवैध निकासी का है. ईडी ने इस मामले में पहला कांड दर्ज किया है. इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है. जेटीडीसी के तत्कालीन लेखापाल सह कैशियर गिरजा प्रसाद सिंह, केनरा बैंक हटिया शाखा के तत्कालीन प्रबंधक अमरजीत कुमार और आलोक कुमार को नामजद किया है. ईडी अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल के कुछ संदिग्ध कारोबारियों की इस मामले में संलिप्तता की भी जांच कर रही है. ईडी अब इस मामले को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच करेगी.
इसे भी पढ़ें : विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित
क्या है मामला

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि सरकारी विभाग में व्यवस्था की खामी और बैंकिंग व्यवस्था में सेंध लगाकर केनरा बैंक की हटिया शाखा से 10.40 लाख रुपए की हेरफेर की गई थी. 21 जून 2023 को जेटीडीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से केनरा बैंक की हटिया शाखा में जेटीडीसी के नाम से एक खता खोला गया था जो कि अनधिकृत था. 13 अक्टूबर 2023 में इसी खाते में 10 करोड़ 40 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए.
