L19/Latehar: लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो गांव में नशे की धुत में चाचा मुनि यादव ने अपने भतीजे की टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात मुनि यादव शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जब 35 वर्षीय भतीजा उसको समझाया और अपने घर आ गया।
इसके बाद मुन्नी यादव टांगी लेकर उसके घर पहुंचा और अचानक उसके सिर पर टांगी से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे मनिका अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया और रिम्स रेफर कर दिया। रांची रिम्स ले जाने के क्रम में लातेहार के होटवाग ग्राम के समीप उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दे दिया।