L19 DESK : आजसू पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन में पार्टी की तरफ से कायकॅम में पार्टी की तरफ से विजन डॉक्यूमेंट बनाने का निर्णय लिया गया। आजसू पार्टी के मुताबिक पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन कई मायने में खास है। महाधिवेशन में अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, संवाद कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके आधार पर ही विजन डॉक्यूमेंट्स तैयार होगा। इसका लाभ आने वाले दिनों में झारखंड को भी मिलेगा। मोरहाबादी मैदान में शनिवार को प्रेस वार्ता में अधिवेशन की विशेषताओं की जानकारी देते विधायक लंबोदर महतो ने बताया कि राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, संवाद कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें देश-विदेश के जाने-माने विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
उद्योग, पर्यावरण, खनन, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण समेत दूसरे अहम विषयों पर चर्चा दूसरे दिन हुई है। महाधिवेशन के दूसरे दिन कई अहम विषयों पर संवाद, चर्चा हुई है. इसमें पूर्व कुलपति रमेश शरण, अर्थ शास्त्री हरिश्वर दयाल समेत दूसरी जगहों से कई विशेषज्ञ भी शामिल हुए। चर्चा के दौरान झारखंडी समाज, संस्कृति, भाषा, जमीन जो विलुप्त होने की राह पर है, उसके लिए चिंता जाहिर की गयी। इसके लिए समाधान के लिए चिंतन और जरूरत पड़ने पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। वास्तव में जरिये झारखंड के विषयों पर संवाद, मंथन के अलावा नए नेतृत्व, नयी पौध तैयार करने का भी एक प्रयास हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि झामुमो जैसी पार्टी महाधिवेशन के नाम पर कोई चर्चा, संवाद कार्यक्रम में भरोसा नहीं करती. केवल भाषण बाजी होता है।
इसकी तुलना में आजसू पार्टी के महाधिवेशन के जरिये एक विजन डॉक्यमेंट तैयार होगा। इसे सरकार को भी सौंपा जायेगा ताकि झारखंड के हित में इसका लाभ मिले। एक सवाल के जवाब में देव शरण ने कहा कि राज्य में पंचायतों में 50 फीसदी तक महिलाओं को आरक्षण तय करके पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने उदाहरण पेश किया था। पार्टी संगठन में भी महिलाओं को भरपूर आरक्षण दिया गया है।