
L19 DESK : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने डॉ करमा उरांव के नये मोरहाबादी आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दे कि मुख्यमंत्री अभी दिल्ली प्रवास पर हैं। डॉ उरांव के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना में कहा कि महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ करमा उरांव के निधन का दुःखद समाचार मिला। डॉ करमा उरांव से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
