L19 DESK : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर शोक जताया है। बता दे सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मेडिया के एक्स हेंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है। गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
