RANCHI : राज्य में असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं, रांची सिविल कोर्ट, धनबाद सिविल कोर्ट सहित अन्य संस्थाओं को असामाजिक तत्वों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी देने संबंधी खबरें हालिया दिनों में अक्सर दिख रही हैं. उसी कड़ी में एक बार फिर रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
इसे भी पढ़ें : गुमला के लैंपस में सामने आया वित्तीय घोटाला, अधिकारियों में हड़कंप

खबरों के मुताबिक धमकी भरा यह संदेश रांची उपायुक्त के ईमेल पर भेजा गया है. धमकी मिलने के बाद एहतियातन समाहरणालय की तलाशी ली जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए समाहरणालय की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे समाहरणालय की सघन जांच की जा रही है, साथ ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है.

रांची कोतवाली के डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. धमकी भरा संदेश भेजने वाले का पता लगाने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. धमकी भरे इस पत्र ने पूरे प्रशासनिक गलियारे में खलबली मचा दी है.
इसे भी पढ़ें : CBSE 12th Exam 2026 : रामनवमी के दिन परीक्षा से बढ़ी छात्रों की चिंता, बिहार-झारखंड में परेशानी की आशंका
