BOKARO : जिले में संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बेरमो स्थित राम रतन उच्च विद्यालय ढ़ोरी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें : बोकारो : जयंत सिंह हत्या के आरोपी विनोद खोपड़ी समेत चारों को चास जेल से किया गया शिफ्ट, जाने कौन कहां गया?

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा कक्षों, वीक्षण व्यवस्था,सीसीटीवी, केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
डीसी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को अनुशासित एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें : जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से 307 मजदूरों को मिली ₹61.86 लाख से अधिक की लंबित मजदूरी

वहीं, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने भी बोकारो के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीएमपी–फोर चास एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चास आदि का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा के आयोजित विषयों की जानकारी ली. डीडीसी ने केंद्राधीक्षक से छात्रों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त की.
इसे भी पढ़ें : पारसनाथ में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति ने मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित
