L19/Ranchi : राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से शुरू की गयी संकल्प यात्रा का शनिवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में शामिल होने आये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेप नड्डा ने मिशन 2024 का आगाज किया। उन्होंने कहा वोट के लिए हेमंत का धर्मांतरण को मौन समर्थन दिया जा रहा है। धर्मांतरण को राज्य सरकार की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है। जनजातियों का सबसे ज्यादा शोषण वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार के समय हुआ है।
उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनका हक नहीं दिलाया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। राज्य में नाबालिग बच्चियों का घर से अपहरण कर दुष्कर्म हो रहा है। यह कैसी सरकार है, जहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड की परिकल्पना की थी। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। यहां पर अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास की भी सरकार थी, पर उस समय तीनों ने नक्सलियों पर जबरदस्त लगाम लगायी थी। अब तो नक्सली खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन मुक दर्शक बनी हुई है। नक्सलियों को पनाह दिया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने का भ्रष्टाचार लोकाचार बन गया है। जिस तरह जमीन घोटाला हुआ है, उसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। कोई नहीं बचेंगे।
सीएम हेमंत सोरेन ने खुद के नाम से जमीन का टेंडर लिया है। झारखंड में मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है झारखंड सरकार। हेमंत सरकार की विदाई निश्चित है। झारखंड में पुलिस संरक्षक नहीं भक्षक बन गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार फरेबियों की सरकार है। सरकार में अपराध चरम पर है. भ्रष्टाचार में सरकार आकंठ डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे ईडी पड़ी हुई है। शराब घोटाला, जमीन घोटाला और अब सैंड माफिया दनदना रहे हैं।
ऐसी सरकार को जाना चाहिए. वे शनिवार को हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि में आने का मौका मिला। जो उमंग और उत्साह दिख रहा है, उससे लग रहा है कि आप लोगों ने संकल्प ले लिया है कि कमल खिलाना है, भाजपा की सरकार बनाना है। यह सपूतों, वीरों की भूमि है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी।
सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा जैसे शहीदों की यह भूमि रही है। आदिवासियों की चर्चा बहुत लोगों ने की। आदिवासियों के बारे में कईयों ने बातें कहीं। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उत्तरांचल और वनांचल की लड़ाई काफी दिनों से चल रही थी। कांग्रेस के लोगों ने कानों में रूई डाल कर उत्तरांचल और झारखंड बनाने में कोई काम नहीं किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तरांचल और झारखंड की स्थापना की। झारखंड के साथ भाजपा और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किये जायेंगे। विकास नहीं, हेमंत सरकार सिर्फ कमाने में लगी है : बाबूलाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। पूरी सरकार कमाने में लगी हुई है, जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब प्रदेश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई। सड़क, पुल, पुलिया बने। चुनाव से पहले हेमंत सरकार ने कई घोषणाएं की थीं। रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेमंत सरकार के रहते विकास नहीं हो सकता। यह सिर्फ अपना विकास कर रही है। सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता। खनिजों की लूट मची हुई है। हेमंत सरकार लुटेरों को संरक्षण दे रही है। लुटेरों को बचाने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के महंगे वकील लाती है। झारखंड में सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष करना पड़ेगा : मुंडा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रदेश की हालत से जनता अवगत है।
सरकार राज्य के साथ धोखाधड़ी कर रही है। जनता को सताने का काम कर रही है। हमें राज्य को हर स्तर पर बचाना है। सरकार को उखाड़ फेंकने तक हमें सजग होकर संघर्ष करना पड़ेगा। समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्य के 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों से संग्रहित की गई मिट्टी भी मंच पर रखी गई है। राज्य भर से अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित कर यहां लाई गई है।
