

L19 DESK : झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी आज यानी सोमवार को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेगी। उससे पहले बेबी देवी ने बातचीत में कहा कि जाजरनाथ महतो के नक्शे कदम पर चल कर उनके अधूरे काम को पूरा करूंगा। आज जगरनाथ महतो भले हीं नही है पर उसका काम दिख रहा है तथा लोगों का उनके प्रति विश्वध और प्रेम दिख रहा है। वीएच कहते हुए फफक पड़ती है कि जगरनाथ महतो अपने जान कि प्रवाह न करते हुए, अंतिम सांस तक अपने विधानसभा क्षेत्रो के विकाश तथा गरीबो के कल्याण के बारे में ही सोचता रहा।
बेबी देवी ने बताया कि जाब वे अंतिम सांसे ले रहें थे उस स्मी मुझसे कहा कि कुछ भी हो जनता का विश्वास और लगाव उनसे प्रति नही टूटना चाहिए। इसलिए उनके निधन के बाद से ही मै क्षेत्र मे सक्रिये रूप से हर सामाजिक कार्यक्रम में हिसा लेने लगी हूँ। उन्होने बोला कि उनके सम्मान में मै भी अपना अंतिम सांस तक जनता के लिए समर्पित करना चाहती हूँ। बता दे कि शपथ ग्रहण के एक दिन पहले रविवार को बेबी देवी ने ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि जनआकांक्षा और अभिभावकों के आशीर्वाद ने स्व. जगरनाथ बाबू को हर क्षण तत्पर रहने की शक्ति दी।
हमारे लिए झामुमो परिवार और संगठन विपरीत परिस्थितियों में साथ रहा है। जगरनाथ बाबू से मिले संस्कार और दायित्व को, सभी कसौटियों पर खरा रखने के लिए पुन आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और दुआ की आकांक्षी हूं। शनिवार को घोषित किया गया कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी मंत्रिपद की शपथ लेंगी। वह हेमंत कैबिनेट में 11वें मंत्री के रूप में शामिल होंगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि बेबी देवी को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय सौंपा जाए। अभी पिछले दिनों बेबी देवी अपने बेटे अखिलेश महतो के साथ रांची आई थीं जहां उन्होंने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की थी।
बेबी देवी को अगले कुछ ही महीनों में उपचुनाव में जाना होगा। हेमंत सोरेन कैबिनेट में बेबी देवी दूसरी शख्स होंगी जो विधायक बनने से पहले ही मंत्रिपद की शपथ लेंगी। इससे पहले दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन अंसारी ने भी विधायक बनने से पहले मंत्रिपद की शपथ ली थी। पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण, युवा, खेलकूद, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफीजुल हसन अंसारी को मंत्री बनाया गया था। बाद में मधुपुर उपचुनाव में हफीजुल हसन अंसारी जीते थे।अब कुछ महीने में डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
