Arafat
PAKUR : माह-ए-रमजान जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है उसी रफ्तार से ईद को लेकर लोग तैयारी में जुट गये हैं. सोमवार को ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल देखी गयी. सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करते दिखे. ईद की नमाज के लिए नये परिधान समेत घरों में बनने वाली लजीज सेवई समेत अन्य पकवानों में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की खरीदारी लोगों ने की.
इसे भी पढ़ें : रांची के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में डीजीपी ने आला अधिकारियों के साथ की ‘हाई लेवल’ बैठक
युवाओं में उत्साह
ईद को लेकर युवाओं का उत्साह चरम पर है. कपड़ा दुकानदार कहते हैं कि लोगों ने अपना व अपने परिवार के लिए नये कपड़े, टोपी व अन्य जरूरी सामान की खरीदारी शुरू कर दी है. दुकानों में नये कलेक्शन के कपड़े उपलब्ध हैं. ईद के अवसर पर विशेष रूप से फस्ट कॉपी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. ईद पर्व को लेकर खासकर युवा वर्ग व बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
खरीदारी को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़
एक ओर जहां महिलाएं नए कपड़े, चूड़ियां, इत्र और अन्य सजावटी सामान खरीद रही हैं, वहीं बच्चे नए कपडों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. रमजान का दूसरा अशरा मंगलवार को समाप्त हो जाएगा. जिसके बाद तीसरा और अंतिम अशरा शुरू होगा. ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बाजारों की यह रौनक त्योहार की खुशी को बढ़ा रही है.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा में हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला; तीन महिलाएं घायल
