RANCHI : ईरान-इजराइल की जंग के बीच दुबई में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षित राज्य वापसी हुई है. रांची के कुछ व्यवसायी कॉर्पोरेट टूर पर दुबई गए हुए थे. इसी बीच ईरान और इजराइल के बीच जंग छिड़ गई जिस कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बंद कर दिया गया था. दुबई एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन बंद होने के कारण झारखंड से दुबई गए हुए लोग वहीं फंस गए थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच 7 से 9 मार्च बारिश की संभावना

ये सभी सीमेंट कारोबारी चार दिनों के कॉर्पोरेट टूर पर दुबई गए हुए थे. ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरान और इजराइल के बीच बमबारी की घटना भी हुई. बमबारी से बचने हेतु सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन को रोक दिया गया था. जिसके चलते ये सभी यात्री वहीं फंस गए थे.
गुरुवार को झारखंड के ये सभी लोग सुरक्षित रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट में इन सभी यात्रियों के परिजन इनका इंतजार कर रहे थे. एयरपोर्ट पहुंचते ही यात्रियों के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. एयरपोर्ट परिसर में ही इन लोगों ने अपने परिजन के साथ होली खेल कर माहौल को खास बना दिया.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने नेमरा (रामगढ़) में ‘बाहा पर्व’ में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
