PAKUR : अमड़ापाड़ा पुलिस ने कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहेबगंज जिला के मिरजाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा लक्ष्मी गांव निवास तालु मुर्मू उर्फ खलासी के रूप में हुई है. प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी मदन कुमार ने मामले की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई पर सहमति
उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में एक अपराधी कट्टा लेकर घुम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी के लिए बरमसिया मोड़ की ओर निकली. आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे बरमसिया स्थित जंगल के पास पकड़ लिया. पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया. आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में अपराधिक मामला दर्ज है. छापेमारी के दौरान थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, पुअनि चंदन कुमार सिंह, सअनि संतोष कुमार सिंह, हवालदार सतपाल कुमार के अलावा अन्य मौजूद थे.
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा जिला के ललमटिया थाना कांड संख्या 44/25 दर्ज है. इसी तरह ललमटिया थाना में ही कांड संख्या 48/25 दर्ज है. गोड्डा जिला के ही बोआरीजोर में थाना कांड संख्या 35/25 दर्ज किया गया है. साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या-34/25 दर्ज है. मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 35/25 दर्ज किया गया है. इसी तरह साहेबगंज थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी में कांड संख्या 37/25 दर्ज किया गया है. आरोपी ने सबसे ज्यादा गोड्डा व साहिबगंज जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया है.
