GODDA : होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आनंद साहा ने की. बैठक में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही. इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की विदाई में ‘पलाश’ का स्नेहिल उपहार, दिखी आत्मनिर्भर झारखंड की झलक

उन्होंने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जिसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. यदि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. मौके पर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में डीटीओ टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
