GIRIDIH : गिरिडीह में एक हत्या की खबर है. गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता राकेश महतो की निर्मम हत्या कर दी गई है. राकेश महतो का शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार और उनके साथ निमिया घाट सहित डुमरी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. संभावना जताई जा रही है कि उनके साथ मारपीट की होगी और फिर जंगल के सूखे पत्तों से उनके शव को जलाने की कोशिश की गई होगी.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा में गूंजा प्रवासी मजदूरों का मुद्दा, दुर्घटना के शिकार श्रमिकों की मुआवजा राशि को बढ़ाए जाने की जरूरत
राकेश महतो जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद 2016 में जिलापरिषद अध्यक्ष बने थे. राकेश महतो अपने इलाके में बेहद लोकप्रिय थे. साथ ही जगरनाथ महतो के भी बेहद करीबी थे. उनके साथ घाटी इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने कहा है कि राकेश महतो की हत्या में जो भी संलिप्त हैं वो किसी भी हाल में बचने नहीं चाहिए.
गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. वहीं एसडीपीओ सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश महतो की हत्या हुई है. उनकी लाश खांखी जंगल से बरामद हुई है. इस बारे मामले में हमारी जांच प्रक्रिया जारी है.
इसे भी पढ़ें : 5 किलोमीटर पहाड़ चढ़ आदिम जनजाति से मिलीं गोड्डा उपायुक्त, लेकिन सवालों पर चुप्पी क्यों?
