GIRIDIH : तमिलनाडु के कोयंबटूर में दर्ज, कथित ₹9600 करोड़ के वित्तीय घोटाले के आरोपी गुलशन दराद को गिरिडीह के जमुआ से गिरफ्तार किया गया है. तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुलशन को जमुआ के निजामगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी को तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे अपने साथ कोयंबटूर ले गई.
इसे भी पढ़ें : RRDA ही करेगा नक्शा पास, मुखिया और कोई जनप्रतिनिधि नहीं कर सकते दखल
कोयंबटूर में गुलशन की टूरिज़्म कंपनी
बताया जा रहा है कोयंबटूर में गुलशन पर एक बड़ी वित्तीय घोटाले का आरोप लगा है, जिसकी जांच तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी कर रही थी. इस जांच में प्राप्त सबूतों के आधार पर गुलशन दराद को गिरफ्तार किया गया है. गुलशन दराद कोयंबटूर में पर्यटन कंपनी चलाता था. जांच एजेंसियों को शक है कि गुलशन इस कंपनी की आड़ में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का काम करता था. प्रारंभिक जांच में एजेंसी को वित्तीय अनियमितता के सबूत मिले जिसके आधार पर गुलशन को तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी ने गिरिडीह के जमुआ थाना प्रभारी के सहयोग से गुलशन दराद को अपने शिकंजे में लिया.
हाल के वर्षों का बड़ा वित्तीय घोटाला
कथित तौर पर बताया जा रहा है कि यह वित्तीय घोटाला लगभग ₹9600 करोड़ का है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. माना जा रहा है कि यह हाल के वर्षों का बड़ा वित्तीय घोटाला है. इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. पुलिस का मानना है कि इस कड़ी में कई और शामिल हैं. जांच के बाद अन्य गिरफ्तारियां होंगी. इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर झारखंड सहित तमिलनाडु में हलचल तेज हो गई है.
इसे भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव इफेक्ट: झारखंड को तीन वर्षों से अटकी नगरीय विकास की करीब ₹2148 करोड़ की राशि मिलेगी
