L19/Ranchi : तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी के घर पर गोली चलाई गई। इससे कारोबारी या घर के किसी भी अन्य सदस्य को गोली नहीं लगी। जानकारी के अनुसार यह मामला जमीन विवाद का है। मंगलवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 लोगों को गिरफ्तार कर ली।
पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि कालू और सन्नी सिंह नाम के दो लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच विवादित जमीन को लेकर तानातानी चल रही थी। इसी विवाद में सन्नी ने कालू को धमकी दी थी कि वह जमीन से हट जाएं नहीं तो अंजाम बुरा होगा। उधर कालू ने विवादित जमीन को अपना बताकर सन्नी को जमीन से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसी विवाद में सन्नी सिंह ने कालू के घर पर फायरिंग की। आपको बता दे कि कालू एक जमीन कारोबारी है।