L19 Chatara : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वधान में एवं प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतरा के मार्गदर्शन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव कमल रंजन के द्वारा मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला व्यवहार न्यायालय चतरा में आयोजित किया गया। इस मासिक लोक अदालत में कुल 14 वादों का निष्पादन एवं 9,84,100,(नौ लाख चोराशी हजार एक सौ)रुपए का सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ। इस लोक अदालत में 3 बेंचों का गठन किया गया था। बेंच संख्या 01. राजेश कुमार सिंह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम चतरा,सदस्य सीताराम यादव एवं दिनेश कुमार सिन्हा अधिवक्तागण। बेंच संख्या 02.में कमल रंजन अवर न्यायधीश तृतीय सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चतरा सदस्य विनोद कुमार पाठक एवं सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पैनल अधिवक्तागण। बेंच संख्या 03.में मुक्ति भगत अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड चतरा, एवं सदस्य अक्षय कुमार सिंह एवं प्रवीण रंजन पैनल अधिवक्तागण उपस्थित थे।
