L19/Jharkhand : साइक्लोन मिचौंग का असर भारत के कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है। झारखंड, बिहार, केरल कर्नाटक, ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यों में इस चक्रवाती तूफान ने मौसम का रुख बदल दिया है। तमिलनाडु में ऐसी बारिश हुई जिसे कई लोगों ने आजतक नहीं देखा था। झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है।
ठंड में लोग अपने घरों से रजाई और कंबल निकालने है पर ऐसे मौसम में लोग रेनकोट और छतरी निकालने के लिए मजबूर है। झारखंड की राजधानी रांची समेत कई राज्यों में आज बारिश हो रही है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली के ठनके गिरने की भी संभावना है साथ ही केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
8 दिसंबर, 2023
- शुक्रवार को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। झारखंड और बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आंशिक रूप से दिन भर बादल छाए रह सकते है।
- केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी आने की संभावना है।
9 दिसंबर, 2023
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
- केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।
- झारखंड के अधिकतर जिलों में मौसम उस दिन से साफ हो जाएगा और ठंड का प्रकोप शुरू हो सकता है।
10 दिसंबर, 2023
- केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।
- झारखंड में इस दिन से बारिश खत्म होने की संभावना है लेकिन, ठंड का कहर शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।