L19 Deoghar : कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव में रियल ऑटो सर्विस सेंटर के समीप श्रृंगार दुकान में महेंद्र यादव पुत्र के साथ दीया जला रहे थे। तभी बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, पांच गोली उसके पेट व बाएं हाथ की कलाई में लगी। परिजनों ने तुरंत महेंद्र को लाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था कि उनकी मौत हो गयी।
