L19 DESK : उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंसा गया और मलबे में करीब 36 मजदूर दबे होने की बात समाने आ रही है। बता दे की मलबे मे दबे मजदूरों को पाइप से ऑक्सीजन भेजी जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक मजदूरों को बाहर निकालने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।
